Jai Jai Shri Shani Dev Bhaktan Hitakaari Shani Bhajan Hindi Lyrics जय जय श्री शनि देव भक्तन हितकारी Vijay Prakash
जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी
सूरज के पुत्र प्रभु छाया महतारी .
जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी
श्याम अंक वक्र दृष्ट चतुर्भुजा धारी
नीलाम्बर धार नाथ गज की असवारी .
जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी .
किरीट मुकुट शीश सहज दिपत है लिलारी
मुक्तन की माल गले शोभित बलिहारी
जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी .
मोदक मिष्टान पान चढ़त है सुपारी
लोहा तिल तेल उडद महिषी अति प्यारी .
जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी .
देव दनुज ऋषि मुनि सूरत नर नारी
विश्वनाथ धरत ध्यान शरण है तुम्हारी
जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी