आरती संग्रह हे गोपाल कृष्ण करूँ आरती तेरी हिंदी लिरिक्स
हे गोपाल कृष्ण करूँ आरती तेरी,
हे प्रिया पति मैं करूँ आरती तेरी,
तुझपे ओ कान्हा बलि बलि जाऊं,
सांझ सवेरे तेरे गुण गाउँ,
प्रेम में रंगी मैं रंगी भक्ति में तेरी,
हे गोपाल कृष्ण करू आरती तेरी,
हे प्रिया पति मैं करूँ आरती तेरी।।
ये माटी का कण है तेरा,
मन और प्राण भी तेरे,
मैं एक गोपी, तुम हो कन्हैया,
तुम हो भगवन मेरे,
हे गोपाल कृष्णा करू आरती तेरी,
हे प्रिया पति मैं करूँ आरती तेरी।।
ओ कान्हा तेरा रूप अनुपम,
मन को हरता जाए,
मन ये चाहे हरपल अंखिया,
तेरा दर्शन पाये,
दर्श तेरा, प्रेम तेरा, आस है मेरी,
दर्शन तेरा, प्रेम तेरा, आस है मेरी,
हे गोपाल कृष्णा करूँ आरती तेरी,
हे प्रिया पति मैं करूँ आरती तेरी।।
हे गोपाल कृष्ण करूँ आरती तेरी,
हे प्रिया पति मैं करूँ आरती तेरी,
तुझपे ओ कान्हा बलि बलि जाऊं,
सांझ सवेरे तेरे गुण गाउँ,
प्रेम में रंगी मैं रंगी भक्ति में तेरी,
हे गोपाल कृष्ण करू आरती तेरी,
हे प्रिया पति मैं करूँ आरती तेरी।।
- आरती सुन्दरकाण्ड की कीजे आरती लिरिक्स
- सुखी बसे संसार सब दुखिया रहे ना कोय लिरिक्स
- जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी शनिदेव आरती लिरिक्स
- आरती करो बृजनारी ले कंचन थारी लिरिक्स
- शीश गंग अर्धंग पार्वती सदा विराजत कैलासी स्तुति लिरिक्स