जमुना के तट पे आना
मुरली की धुन सुनाना
हमसे ना भुला जाए
तेरा श्याम मुस्कुराना
जमुना के तट पे आना।।
फिल्मी तर्ज भजन : शिव नाम के सहारे।
धोखा दिया है तुमने
दिल सबका मोह लिया है
तेरी एक झलक को मोहन
तड़पे ये दिल दीवाना
हमसें ना भुला जाए
तेरा श्याम मुस्कुराना
जमुना के तट पे आना।।
हमें याद आ रही है
मुरली की मधुर ताने
क्या भूल तुम गये हो
यमुना के तट पे आना
हमसें ना भुला जाए
तेरा श्याम मुस्कुराना
जमुना के तट पे आना।।
कहते थे लोग हमसे
विश्वास अब हुआ है
छलिया हो तुम तो कान्हा
छलने का था बहाना
हमसें ना भुला जाए
तेरा श्याम मुस्कुराना
जमुना के तट पे आना।।
उम्मीद के सहारे
है राधेश्याम जिंदा
एक बार फिर से मोहन
ब्रज धाम चलके आना
हमसें ना भुला जाए
तेरा श्याम मुस्कुराना
जमुना के तट पे आना।।
जमुना के तट पे आना
मुरली की धुन सुनाना
हमसे ना भुला जाए
तेरा श्याम मुस्कुराना
जमुना के तट पे आना।।
- बाबा रे बाबा खाटूवाला देव बड़ा दिलवाला भजन श्याम बाबा भजन लिरिक्स
- दुख मिट जाये जीवन का सुख साथ रहता है भजन श्याम बाबा भजन लिरिक्स
- नाता तुम श्याम से जोड़ो श्याम भजन श्याम बाबा भजन लिरिक्स
- सुन लो पुकार आया तेरे द्वार श्याम भजन श्याम बाबा भजन लिरिक्स
- वो दिन कभी ना आये बाबा तुम्हे भुला दे भजन श्याम बाबा भजन लिरिक्स
- आए शरण तिहारी बिहारी विनती सुनलो हमारी भजन श्याम बाबा भजन लिरिक्स
- तुम्हे श्याम अपना बनाके रहेंगे भजन श्याम बाबा भजन लिरिक्स