आरती संग्रह श्याम सुन्दर तेरी आरती गाऊं कृष्ण आरती लिरिक्स
श्याम सुन्दर तेरी आरती गाऊं,
श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं,
हे गिरिधर तेरी आरती गाऊं,
आरती गाऊं प्यारे आपको रिझाऊं,
श्याम सुन्दर तेरी आरती गाऊँ।।
मोर मुकुट प्यारे शीश पे सोहे,
न्यारी बंसी मेरो मन मोहे,
देख छवि को मै बलिहारी जाऊं,
श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं।।
चरणों से निकली गंगा प्यारी,
जिसने सारी दुनिया तारी,
उन चरणों के मै दर्शन पाऊं,
श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं।।
दास अनाथ के नाथ आप हो,
दुःख सुख जीवन प्यारे साथ आप हो,
हरी चरणों में मै शीश झुकाऊं,
श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं।।
श्री हरीदास के प्यारे तुम हो,
मेरे मोहन जीवन धन हो,
देख युगल छवि बलि बलि जाऊं,
श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं।।
श्याम सुन्दर तेरी आरती गाऊं,
श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं,
हे गिरिधर तेरी आरती गाऊं,
आरती गाऊं प्यारे आपको रिझाऊं,
श्याम सुन्दर तेरी आरती गाऊँ।।
- राणी सतीजी की आरती
- खाटू श्यामबाबा की आरती हिंदी लिरिक्स
- सरस्वती माता की आरती
- श्रीकृष्ण जी की आरती
- गायत्री माता की आरती
- देवी अन्नपूर्णा जी की आरती