लौ तू लगा श्याम से
मुश्किल हो चाहे
कितनी बड़ी भी
कट जाए आराम से
लौ तु लगा श्याम से।।
चिंतन करो तुम
चिंता करेगा
तेरी हर घड़ी सांवरा
दिल तू लगा ले
हर पल निभाए
तेरी दिल लगी सांवरा
जग से छुपाए
फिरते हो जो भी
वो तुम कहो श्याम से
लौ तु लगा श्याम से।।
क्यों मन बावरे तू
धीरज गंवाए
फिर रहा माया गाँव में
जग धुप है ये
क्यों जल रहा तू
आजा श्याम छाँव में
जिस ने शरण ली
प्रभु ने खबर ली
आया सदा थामने
लौ तु लगा श्याम से।।
तेरी कामना वो
पहचान लेगा
कहना भी जरुरी नहीं
कमी कुछ ना होगी
तेरी जिन्दगी ये
रहेगी अधूरी नहीं
गोलू रुके ना रफ़्तार उनकी
जिनको गति श्याम दे
लौ तु लगा श्याम से।।
लौ तू लगा श्याम से
मुश्किल हो चाहे
कितनी बड़ी भी
कट जाए आराम से
लौ तु लगा श्याम से।।
- किसने सजाया तुमको इतना श्रृंगार करके भजन कृष्ण भजन लिरिक्स
- कुछ नहीं करुणानिधान चाहिए भजन कृष्ण भजन लिरिक्स
- कहाँ रखोगे बाबा हारो की अंसुवन धार भजन कृष्ण भजन लिरिक्स
- मेरा भरोसा ना हारेगा श्याम भजन कृष्ण भजन लिरिक्स
- कान्हा नहीं माने रे नहीं माने मचल रहे चंदा को भजन कृष्ण भजन लिरिक्स
- रोते हैं जो याद में तेरी उनको नहीं भुला देना भजन कृष्ण भजन लिरिक्स
- krishna Bhajan Lyrics – Hindi krishna Bhajan
- Top Best krishna Bhajan Lyrics
- दुनिया से हारी मेरे श्याम भजन कृष्ण भजन लिरिक्स
- krishna hindi me bhajan lyrics
- ये तीन बाणों का धारी केशव का है अवतारी भजन कृष्ण भजन लिरिक्स