भजन राम नाम ही सत्य है केवल राम का गुणगान करो लिरिक्स
स्वर – संजय गुलाटी जी।
तर्ज – कसमे वादे प्यार वफ़ा।
राम नाम ही सत्य है केवल,
राम का गुणगान करो,
भूल के इस झूठे जग को इक,
पल तो राम का ध्यान धरो,
राम नाम हीं सत्य हैं केवल,
राम का गुणगान करो।।
जितना चमका ना है चमका,
तन मिट्टी ही होना है,
कुछ चन्दन की लकड़ी आखिर,
बस तेरा ही बिछोना है,
हाड़ मांस की काया है ये,
इस पर ना अभिमान करो,
राम नाम हीं सत्य हैं केवल,
राम का गुणगान करो।।
मृगतृष्णा की तरह पगले,
किसकी खोज में भटक रहा,
क्षण भंगुर जीवन है तेरा,
किसमे मन ये अटक रहा,
रह जाएगा धरा यहीं पर,
काम क्रोध ना मान करो,
राम नाम हीं सत्य हैं केवल,
राम का गुणगान करो।।
राम नाम ही साथ चलेगा,
जब तू मरघट जाएगा,
इस दुनिया का हर एक प्यारा,
दूर खड़ा रह जाएगा,
केवल इतना सत्य है ‘शर्मा’,
सत्य से ना अनजान बनो,
राम नाम हीं सत्य हैं केवल,
राम का गुणगान करो।।
राम नाम ही सत्य है केवल,
राम का गुणगान करो,
भूल के इस झूठे जग को इक,
पल तो राम का ध्यान धरो,
राम नाम हीं सत्य हैं केवल,
राम का गुणगान करो।।
- राम दरबार है जग सारा रविंद्र जैन श्री राम भजन लिरिक्स
- राम नाम तू रटले बन्दे जीवन है ये थोडा भजन लिरिक्स
- भए प्रगट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी हिंदी लिरिक्स
- श्री राम की कृपा से सब काम हो रहा है भजन लिरिक्स