राम भजन राम जन्मभूमि पर जाकर जीत के दीप जलाएंगे भजन लिरिक्स
Singer – Deepak Ram
तर्ज – कलयुग बैठा मार कुंडली।
राम जन्मभूमि पर जाकर,
जीत के दीप जलाएंगे,
कलयुग के रावण अब भय से,
अपनी खैर मनाएंगे।।
राम अयोध्या जब लौटे,
जले थे दीपक घर घर में,
सियाराम के जयकारे भी,
गूंज उठे थे अम्बर में,
जाके अयोध्या दिवाली में,
फुलझड़िया हम जलाएंगे,
कलयुग के रावण अब भय से,
अपनी खैर मनाएंगे।।
देश के कोने कोने से जब,
भक्तो की टोली आएगी,
उनकी भक्ति की शक्ति से,
ये दुनिया अब थर्राएगी,
जय श्री राम का झंडा अब तो,
हर घर में लहराएगा,
कलयुग के रावण अब भय से,
अपनी खैर मनाएंगे।।
राम जन्मभूमि पर जाकर,
जीत के दीप जलाएंगे,
कलयुग के रावण अब भय से,
अपनी खैर मनाएंगे।।
- वनवास मेरे प्राण का प्यारा चला गया भजन लिरिक्स
- राम के भजन बिना लग है ना पार भजन लिरिक्स
- कब सुधि लोगे मेरे राम भजन लिरिक्स
- संसार का सारा सुख केवल श्री राम तुम्हारे चरणों में लिरिक्स