उमा लहरी भजन ये उत्सव बजरंग बाले का वाह रे बजरंगी क्या कहना
स्वर – उमा लहरी जी।
तर्ज – ये देश है वीर जवानों का।
ये उत्सव बजरंग बाले का,
ये लाल लंगोटे वाले का,
वाह रे बजरंगी क्या कहना,
ऐ राम भक्त तेरा क्या कहना।।
वो लांघ समुन्दर पार गया,
रावण की लंका जार गया,
लंका को जलाना क्या कहना,
रावण को डराना क्या कहना।।
संजीवन बूटी लाने को,
लक्ष्मण के प्राण बचाने को,
पर्वत को उठाना क्या कहना,
लक्ष्मण को जिलाना क्या कहना।।
श्री राम प्रभु को प्यारा है,
अहिरावण को जा मारा है,
ये राम दीवाना क्या कहना,
कहता है जमाना क्या कहना।।
ये उत्सव बजरंग बाले का,
ये लाल लंगोटे वाले का,
वाह रे बजरंगी क्या कहना,
ऐ राम भक्त तेरा क्या कहना।।
- राम राम वो रटते जाये राम की माला जपते जाये लिरिक्स
- बजरंगबली आओ हनुमान चले आओ भजन लिरिक्स
- जय बोलो जय बोलो जय हनुमान की भजन लिरिक्स
- बजरंगी बलशाली तेरा पार ना कोई पाए भजन लिरिक्स
- श्री राम भक्त बजरंगी तेरे खेल है अजब निराले भजन लिरिक्स