दुर्गा माँ भजन मैया दरश दिखाने आना भूल ना जाना शेरावालिये भजन लिरिक्स
मैया दरश दिखाने आना,
मैया भोग लगाने आना,
मैया पाप हमारे मिटाना,
मैया दुष्कर्मो से बचाना,
भूल ना जाना शेरावालिये।।
जय माता दी सारे बोलो जय माता दी।।
बिन पतवार की कश्ती जैसा,
ये जीवन है हमारा,
ये जीवन है हमारा,
देखे जहा हम मुड़के देखे,
चारो तरफ अँधियारा,
मैया राह बताने आना,
मैया दिप जलने आना,
मैया हर उलझन सुलझाना,
मैया नैया पार लगाना,
भूल ना जाना शेरावालिये।।
जय माता दी सारे बोलो जय माता दी।।
सारी दुनिया बेगानी है,
कोई नही है सहारा,
हम सारे मूरख अज्ञानी,
ज्ञान का दो उजियारा,
मैया लाल चुनरिया उड़ाना,
मैया शरण में अपनी बिठाना,
मैया हमको ना ठुकराना,
मैया हमको कभी ना रुलाना,
भूल ना जाना शेरावालिये।।
जय माता दी सारे बोलो जय माता दी।।
मैया दरश दिखाने आना,
मैया भोग लगाने आना,
मैया पाप हमारे मिटाना,
मैया दुष्कर्मो से बचाना,
भूल ना जाना शेरावालिये।।
- चौसठ जोगणी रे भवानी देवलिये रमजाय भजन लिरिक्स
- आज होणा दीदार मैया दा आज होणा दीदार भजन लिरिक्स
- जिस दिन मैया जी तेरा दर्शन होगा भजन लिरिक्स
- करे भगत हो आरती माई दोई बिरियाँ आरती लिरिक्स
- डूब चलो दिन माई डूब चलो दिन भजन लिरिक्स