मैं देखूं जिस ओर प्रभु जी,
सामने तेरी सूरतिया,
मुख पर तेरा नाम प्रभु जी,
दिल में तेरी मूरतिया,
सामने तेरी सूरतिया।।
दर दर भटकूं हरि गुण गांऊ,
फिर भी तेरा दरस न पाऊं,
तड़पूं निसदिन…
तड़पूं निसदिन ऐसो प्रभुजी,
जैसे जल मे माछरिया,
मैं देखूँ जिस ओर प्रभु जी,
सामने तेरी सूरतिया,
सामने तेरी सूरतिया।।
मैं कपटी खल कामी प्रभुजी,
कुटिल कुमारग गामी प्रभुजी,
पाप में मैं तो…..
पाप में मैं तो ऐसे डूबा,
जैसे जल मे गागरिया,
मैं देखूँ जिस ओर प्रभु जी,
सामने तेरी सूरतिया,
सामने तेरी सूरतिया।।
मैं प्रभु तेरी शरण में आया,
चरणों मे प्रभु शीश झुकाया,
लाज हमारी…..
लाज हमारी अब तो राखो,
अब तो राखो सावरिया,
मैं देखूँ जिस ओर प्रभु जी,
सामने तेरी सूरतिया,
सामने तेरी सूरतिया।।
मैं देखूं जिस ओर प्रभु जी,
सामने तेरी सूरतिया,
मुख पर तेरा नाम प्रभु जी,
दिल में तेरी मूरतिया,
सामने तेरी सूरतिया।।
More bhajans Songs Lyrics IN HINDI
- मोहन तेरा नाम मैं रटता सुबह शाम मैं कृष्ण भजन लिरिक्स
- मेरे अश्को से बाबा तेरा गहरा रिश्ता है भजन कृष्ण भजन लिरिक्स
- बड़ा प्यारा है तेरा श्रृंगार सांवरे भजन कृष्ण भजन लिरिक्स
- हरि भक्तो का है ब्रज में ठिकाना भजन कृष्ण भजन लिरिक्स
- क्या ऐसी नाराज़ी है याद नहीं अब आती है कृष्ण भजन लिरिक्स
- हरिनाम सुमर सुखकारण रे भजन कृष्ण भजन लिरिक्स
- अगला जनम भी सांवरे लिख ले अपने नाम भजन कृष्ण भजन लिरिक्स
- साँवरे सा कौन कोई मुझको बताओ तो सही कृष्ण भजन लिरिक्स
- करुणामयी सरकार ने जीना सिखा दिया कृष्ण भजन लिरिक्स