मैं तो शिव की पुजारन बनूँगी,
अपने भोले की जोगन बनूँगी,
मैं तो शिव की पुजारन बनूँगी,
अपने भोले की जोगन बनूँगी।।
मैं तो पहनुँगी जोगन का चोला,
वो है पारस महादेव भोला,
मैं तो पहनुँगी जोगन का चोला,
वो है पारस महादेव भोला,
चरण छु कर मैं कुंदन बनूँगी,
अपने भोले की जोगन बनूँगी,
मैं तो शिव की पुजारन बनूँगी।।
नही मिलते है अनुरागियों को,
शिव तो मिलते है बैरागियो को,
नही मिलते है अनुरागियों को,
शिव तो मिलते है बैरागियो को,
मैं भी उनकी बैरगान बनूँगी,
अपने भोले की जोगन बनूँगी,
मै तो शिव की पुजारन बनूँगी,
अपने भोले की जोगन बनूँगी।।
करके जी जान से उसकी भक्ति,
शिव से माँगूंगी नारी की मुक्ति,
करके जी जान से उसकी भक्ति,
शिव से माँगूंगी नारी की मुक्ति,
नारी जाती का दर्पण बनूँगी,
अपने भोले की जोगन बनूँगी,
मै तो शिव की पुजारन बनूँगी,
अपने भोले की जोगन बनूँगी।।
मैं तो शिव की पुजारन बनूँगी,
अपने भोले की जोगन बनूँगी,
मै तो शिव की पुजारन बनूँगी,
अपने भोले की जोगन बनूँगी।।
- लिखने वाले लिख लिख हारे रविंद्र जैन शिव भजन लिरिक्स
- हम तो तेरे दरबार के दरबारी हो गए भोलेनाथ भजन लिरिक्स
- ओ भूतनाथ बाबा क्या खेल रचाया है भजन लिरिक्स
- माँगते रहते तुझसे सांझ सवेरे हाथ ये फेले रहते सामने तेरे