भजन मेहंदीपुर बालाजी सच्चा ठिकाना भजन लिरिक्स
Singer – Rakesh Kala
तर्ज – परदेसियों से ना।
मेहंदीपुर बालाजी,
सच्चा ठिकाना,
आके यहाँ तू भी,
अर्जी लगाना,
मेहँदीपुर बालाजी,
सच्चा ठिकाना।।
मेहंदीपुर के अजब नज़ारे,
रोग दोष यहाँ कटते सारे,
आके सभी तू दुखड़े मिटाना,
मेहँदीपुर बालाजी,
सच्चा ठिकाना।।
कलयुग में है ये धाम निराला,
होता यहाँ आके घट में उजाला,
मन की तू सारी तृष्णा मिटाना,
मेहँदीपुर बालाजी,
सच्चा ठिकाना।।
आरती गा तू भी छींटा लेले,
बाबा के दर पे संकट खेले,
‘धामा’ तू सोया भाग्य जगाना,
मेहँदीपुर बालाजी,
सच्चा ठिकाना।।
मेहंदीपुर बालाजी,
सच्चा ठिकाना,
आके यहाँ तू भी,
अर्जी लगाना,
मेहँदीपुर बालाजी,
सच्चा ठिकाना।।
- ॐ जय साईं नाथ जय साईं नाथ आदि ना अंत तुम्हारा लिरिक्स
- आज की रात तेरे नाम का गुणगान करे हमसर हयात भजन लिरिक्स
- चरणों में अपने रहने दे मुझको भजन लिरिक्स
- थोड़ा ध्यान लगा साई दौड़े दौड़े आएंगे भजन लिरिक्स
- सारी दवा से अच्छी मेरे साँई जी की भक्ती भजन