गुरुदेव भजन मेरे सतगुरु तेरा शुक्रिया तूने जीवन में सबकुछ दिया लिरिक्स
Singer – Sanjay Gulati Ji
तर्ज – मुरली वाले तेरा शुक्रिया।
मेरे सतगुरु तेरा शुक्रिया,
तूने जीवन में सबकुछ दिया,
शुक्रिया शुक्रिया शुक्रिया,
तूने जीवन में सबकुछ दिया।।
तूने भाग्य को मेरे सवारा,
आयी मुश्किल तो दिया सहारा,
हाथ सर पे मेरे रख दिया,
शुक्रिया शुक्रिया शुक्रिया,
तूने जीवन में सबकुछ दिया।।
मान इज्जत है तूने बढ़ाई,
तेरी कृपा से भक्ति है पाई,
मेरा खुशियो से घर भर दिया,
शुक्रिया शुक्रिया शुक्रिया,
तूने जीवन में सबकुछ दिया।।
मेरे पर्दा गुनाहो पे डाला,
तूने गिरते हुए को संभाला,
प्यार जीवन में अब भर दिया,
शुक्रिया शुक्रिया शुक्रिया,
तूने जीवन में सबकुछ दिया।।
दीन दुखियो की विपदा तू टाले,
नैया मझधार से तू निकाले,
डूबतों को किनारा दिया,
शुक्रिया शुक्रिया शुक्रिया,
तूने जीवन में सबकुछ दिया।।
मेरे सतगुरु तेरा शुक्रिया,
तूने जीवन में सबकुछ दिया,
शुक्रिया शुक्रिया शुक्रिया,
तूने जीवन में सबकुछ दिया।।
- रोज रोज करता है मन तू बहाने भजन लिरिक्स
- ऐ मेरे सतगुरू दाता कर दो मैहर
- मनवा रे अब मान ले कहना भजन लिरिक्स
- गुरूदेव मेरे गुरूदेव मेरे भजन लिरिक्स
- बँदगी दुख तमाम हरती है भजन लिरिक्स