नागर जी भजन मेरी नैया पड़ी है मजधार प्रभु इसे पार लगा देना
मेरी नैया पड़ी है मजधार,
प्रभु इसे पार लगा देना,
तेरी माला जपूँगा दिन रात,
प्रभु इसे पार लगा देना।।
मेरी नाव नही है नामी,
ना जानी है डोर लगानी,
कही डूब ना जाये मजधार,
प्रभु इसे पार लगा देना।।
मेरी नाव है बहुत पुरानी,
डूबने की है इसकी कहानी,
फिर डूब ना जाये इस बार,
प्रभु इसे पार लगा देना।।
तुम तो जानो प्रभु जी घट घट की,
मेरी नैया भवर बिच अटकी,
अब दूजो नही है आधार,
प्रभु इसे पार लगा देना।।
मेरी नैया पड़ी है मजधार,
प्रभु इसे पार लगा देना,
तेरी माला जपूँगा दिन रात,
प्रभु इसे पार लगा देना।।
- हे पूरण परमात्मा विश्व बने धर्मात्मा नागरजी भजन लिरिक्स
- मैं तो दौड़ी दौड़ी मंदरिया में जाऊं ए माय भजन लिरिक्स
- नौकरी पक्की करो गोपाल मेरी नोकरी पक्की करो
- मेरी प्रीत ना छूटेगी नंदलाला से भजन लिरिक्स
- म्हारे एक बड़ो यो अरमान गुरु म्हारो समरत है लिरिक्स