दुर्गा माँ भजन माँ शारदे माँ शारदे लखबीर सिंह लख्खा भजन लिरिक्स
तर्ज – वादा ना तोड़।
माँ शारदे माँ शारदे,
मां शारदे मां शारदे,
ओ मैया हम तो हैं बालक तेरे माँ,
मां शारदे मां शारदे।।
तू है दयालु बड़ी,
माँ वीणा पाणी,
करती दया हो सब पे,
अम्बे भवानी,
हो मैया विद्या का आके,
हमको भी भण्डार दे,
मां शारदे मां शारदे।।
करदो हमारी आज,
माँ पूरी आशा,
कब से है ‘शर्मा’ तेरे,
दर्शन का प्यासा,
ओ मैया दर्शन हमे भी,
आ के माँ एक बार दे,
मां शारदे मां शारदे।।
मांगे न ‘लक्खा’ तुमसे,
दौलत खजाना,
सात स्वरों का मुझको,
अमृत पिलाना,
ओ मैया मेरी ही माता के जैसा,
बस प्यार दे,
मां शारदे मां शारदे।।
मां शारदे मां शारदे,
मां शारदे मां शारदे,
ओ मैया हम तो हैं बालक तेरे माँ,
मां शारदे मां शारदे।।
- मैया नवरातो में जब धरती पे आती है भजन लिरिक्स
- चलो बुलावा आ गया है पवन के झोंके से भजन लिरिक्स
- कबसे तेरी राह निहारे बैठा मैया दास तेरा भजन लिरिक्स
- जग घूमिया माँ के जैसा ना कोई भजन लिरिक्स
- हे वीणा धारणी मैया मेरी नस नस में स्वर भर दो भजन लिरिक्स