मत होना मन बावरे उदास
सांवरा जरूर आएगा
मन में रखना विश्वास
सांवरा जरूर आएगा।।
फिल्मी तर्ज भजन : ऐ जो सिल्ली सिल्ली औंदी ए हवा।
डोले नैया तेरी हाथो में ना पतवार हो
राहें अंजानी और घोर अंधकार हो
ऐसे अंधेरो में बनके प्रकाश
सांवरा जरूर आएगा
मत होना मन बाँवरे उदास
सांवरा जरूर आएगा।।
तेरी लाज नहीं जाने देगा इतना तू जानना
कसौटी पे डटे रहना हार नही मानना
सच्चे प्रेमी नहीं होते है निराश
सांवरा जरूर आएगा
मत होना मन बाँवरे उदास
सांवरा जरूर आएगा।।
मीरा पी गई थी विष प्याला इसी विश्वास पे
दर पे सुदामा आया बस इसी आस पे
है रजनी को भी एहसास
सांवरा जरूर आएगा
मत होना मन बाँवरे उदास
सांवरा जरूर आएगा।।
जिसे थामे इक बार हाथ उसका ना छोड़ता
भक्तो का सांवरा भरोसा नहीं तोड़ता
सोनू दिल में तू रखना आस
सांवरा जरूर आएगा
मत होना मन बाँवरे उदास
सांवरा जरूर आएगा।।
मत होना मन बावरे उदास
सांवरा जरूर आएगा
मन में रखना विश्वास
सांवरा जरूर आएगा।।
- खाटू धाम को जाना है श्याम का दर्शन पाना है भजन श्याम बाबा भजन लिरिक्स
- खाटू वाला संग मेरे चलता भजन श्याम बाबा भजन लिरिक्स
- दया थोड़ी सी कर दो ना मेरे दामन को भर दो ना श्याम बाबा भजन लिरिक्स
- प्रेम के बंधन में मोहन बंध गए भजन श्याम बाबा भजन लिरिक्स
- आजा आजा रे सांवरिया आजा मोरे अंगना भजन श्याम बाबा भजन लिरिक्स
- ओ श्याम जी मोहे रंग दीना भजन श्याम बाबा भजन लिरिक्स
- कुण घाल्यो रे कान्हा आंख्यां में सुरमो थारे सोवणो भजन श्याम बाबा भजन लिरिक्स