भोले भोले रट ले जोगनी,
शिव ही बेड़ा पार करे,
भोलेनाथ बिना ना मुक्ति मिले,
भोलेनाथ बिना ना मुक्ति मिले।।
उसकी मुक्ति कभी ना होगी,
जो शिव का ना ध्यान धरे,
भोलेनाथ बिना ना मुक्ति मिले,
भोलेनाथ बिना ना मुक्ति मिले।।
किया भस्म जब भस्मासुर को,
जो बल पे अभिमान करे,
भोलेनाथ बिना ना मुक्ति मिले,
भोलेनाथ बिना ना मुक्ति मिले।।
कामदेव करे भंग तपस्या,
उसे जला के राख करे,
भोलेनाथ बिना ना मुक्ति मिले,
भोलेनाथ बिना ना मुक्ति मिले।।
काल भी उसका कुछ ना करता,
जो शिव जी का नाम जपे,
भोलेनाथ बिना ना मुक्ति मिले,
भोलेनाथ बिना ना मुक्ति मिले।।
भोले भोले रट ले जोगनी,
शिव ही बेड़ा पार करे,
भोलेनाथ बिना ना मुक्ति मिले,
भोलेनाथ बिना ना मुक्ति मिले।।
- मैं बंजारन दीवानी मैं हो गई पि गई थोड़ी भंग मैं लिरिक्स
- सुनले सुनले भोले बाबा तेरी कावड़ लाये है भजन लिरिक्स
- भोले के गले में काला नाग डोले भजन लिरिक्स
- शीश गंगा गले नाग काला दूल्हा बनके चला डमरू वाला
- शम्भू के विवाह का मजा लीजिए भजन लिरिक्स