भोले के गले में काला नाग डोले,
बम बम भोले रे भोले बाबा बम भोले,
बाबा बम भोले,
भोले के गले में काला नाग डोले,
भोले के गले में काला नाग डोले।।
गणेश जी तो गांजो लावे,
पिसे भैरवनाथ,
पारवती जी चिलम बणावे,
पीवे भोलेनाथ,
बम बम भोले रे भोले बाबा बम भोले,
बाबा बम भोले,
भोले के गले में काला नाग डोले।।
गणेश जी तो भंगिया लावे,
कुटे भैरवनाथ,
पारवती ने प्याली भरदी,
पीवे भोलेनाथ,
बम बम भोले रे भोले बाबा बम भोले,
बाबा बम भोले,
भोले के गले में काला नाग डोले।।
गणेश जी तो लकड़ी लावे,
काटे भैरवनाथ,
पारवती जी धुनि जलावे,
बाबा तापो भोलेनाथ,
बम बम भोले रे भोले बाबा बम भोले,
बाबा बम भोले,
भोले के गले में काला नाग डोले।।
आंकड़ा की रोटी बनाई,
धतूरा की साग,
पारवती जी भोजन परोसे,
बाबा जीमो भोलेनाथ,
बम बम भोले रे भोले बाबा बम भोले,
बाबा बम भोले,
भोले के गले में काला नाग डोले।।
महाकाल की लीला न्यारी,
मस्त रहे दिन रात,
शरण जो आए रक्षा करते,
मेरे भोले दीनानाथ,
बम बम भोले रे भोले बाबा बम भोले,
बाबा बम भोले,
भोले के गले में काला नाग डोले।।
बम बम भोले रे भोले बाबा बम भोले,
बाबा बम भोले,
भोले के गले में काला नाग डोले,
भोले के गले में काला नाग डोले।।
- भोले दी बरात चढ़ी गज वज के भजन लिरिक्स
- मैं तो शिव ही शिव को ध्याऊँ जल से स्नान कराऊँ भजन लिरिक्स
- नान्दीेये पे हो के सवार भोलाजी चले दुल्हा बनके भजन लिरिक्स
- मेरी जिन्दगी में गमो का जहर है शिव भजन लिरिक्स