माथे पे चंदा सजाकर,
अंगो में भस्मी रमाकर,
अपनी जटा से,
गंगा को बहाकर,
बैठा है वो,
भोले का रूप निराला है,
पहने वो सर्पो की माला है।।
श्यामल रंग सजीला,
उसका तो कंठ है नीला,
मृगछाल तन पे सजाए हुए है,
भोला मेरा,
भोले का रूप निराला हैं,
पहने वो सर्पो की माला है।।
करते जब नंदी पे सवारी,
दुनिया हो जाए उनपे वारि,
श्रष्टि नियंता चले जब भ्रमण को,
सब हो मगन,
भोले का रूप निराला हैं,
पहने वो सर्पो की माला है।।
डेरा कैलाश पे जमाकर,
भक्तो का ध्यान लगाकर,
करते है क्षण में समस्या निवारण,
मेरा भोला,
भोले का रूप निराला हैं,
पहने वो सर्पो की माला है।।
माथे पे चंदा सजाकर,
अंगो में भस्मी रमाकर,
अपनी जटा से,
गंगा को बहाकर,
बैठा है वो,
भोले का रूप निराला है,
पहने वो सर्पो की माला है।।
- भोलेनाथ है वो मेरे भोलेनाथ हैं भजन लिरिक्स
- ऐ भोले मेरे ऐ बाबा मेरे तुझमे निराली बात लिरिक्स
- चलो महाकाल की नगरिया में भजन लिरिक्स
- मेरे भोले बाबा की नगरिया में भजन लिरिक्स
- शिव शम्भू सा निराला कोई देवता नहीं है भजन लिरिक्स