दुर्गा माँ भजन पवन उड़ा कर ले गई रे मेरी माँ की चुनरिया लिरिक्स
Singer – Shriniwas Sharma
पवन उड़ा कर ले गई रे,
मेरी माँ की चुनरिया,
माँ की चुनरिया,
मेरी माँ की चुनरिया,
पवन उड़ा के ले गई रे,
मेरी माँ की चुनरिया।।
उड़ उड़ पहुंची चुनरिया गोकुल में,
उड़ उड़ पहुंची चुनरिया गोकुल में,
राधा के मन को भा गई रे,
मेरी माँ की चुनरिया,
पवन उड़ा के ले गई रे,
मेरी माँ की चुनरिया।।
उड़ उड़ पहुंची चुनरिया अवध में,
उड़ उड़ पहुंची चुनरिया अवध में,
सीता के मन को भा गई रे,
मेरी माँ की चुनरिया,
पवन उड़ा के ले गई रे,
मेरी माँ की चुनरिया।।
उड़ उड़ पहुंची चुनरिया मेवाड़ में,
उड़ उड़ पहुंची चुनरिया मेवाड़ में,
मीरा के मन को भा गई रे,
मेरी माँ की चुनरिया,
पवन उड़ा के ले गई रे,
मेरी माँ की चुनरिया।।
उड़ उड़ पहुंची चुनरिया सागर में,
उड़ उड़ पहुंची चुनरिया सागर में,
लक्ष्मी के मन को भा गई रे,
मेरी माँ की चुनरिया,
पवन उड़ा के ले गई रे,
मेरी माँ की चुनरिया।।
उड़ उड़ पहुंची चुनरिया कैलाश में,
उड़ उड़ पहुंची चुनरिया कैलाश में,
पार्वती को भा गई रे,
मेरी माँ की चुनरिया,
पवन उड़ा के ले गई रे,
मेरी माँ की चुनरिया।।
उड़ उड़ पहुंची चुनरिया कीर्तन में,
उड़ उड़ पहुंची चुनरिया कीर्तन में,
भक्तों के मन को भा गई रे,
मेरी माँ की चुनरिया,
पवन उड़ा के ले गई रे,
मेरी माँ की चुनरिया।।
पवन उड़ा कर ले गई रे,
मेरी माँ की चुनरिया,
माँ की चुनरिया,
मेरी माँ की चुनरिया,
पवन उड़ा के ले गई रे,
मेरी माँ की चुनरिया।।
- जपूँ नारायणी तेरो नाम भजन लिरिक्स
- जिसने भी माँ की भक्ति दिल में जगा ली है लिरिक्स
- मिश्री से भी मीठा नाम तेरा माता भजन लिरिक्स
- आजा मैया मेरी बिगड़ी बना दे भजन लिरिक्स
- शंकर चौड़ा रे सिंगार माई कर रही सोला रे भजन लिरिक्स