निर्बल का साथी है तू
दाता दयावान है
सांवरा सलोना तू
प्यार का खिलौना तू
हर दिल का अरमान है
निर्बल का साथी हैं तू
दाता दयावान है।।
जिसका नहीं है कोई जहां में
उसको तू देता सहारा सदा
तेरे भरोसे जो जी रहे हैं
हस हस के करते गुजारा सदा
तेरा सहारा है साथ तुम्हारा है
उसका जमाना क्या बिगाड़ सकेगा
तूने बनाया है जो तूने बसाया है
उसको कोई कैसे उजाड़ सकेगा
मस्ती में झूमे सदा
तू जिसपे मेहरबान है
सांवरा सलोना तू
प्यार का खिलौना तू
हर दिल का अरमान है
निर्बल का साथी हैं तू
दाता दयावान है।।
आया है जो भी कुछ मांगने को
खाली गया ना वो दरबार से
हर दम खुला है तेरा खजाना
और तू लुटाता बड़े प्यार से
उदास नहीं कोईनिराश नहीं कोई
जो रोता हुआ आया वो हसता गया है
तेरी शरण आया जो मांगा वही पाया
तेरा प्यार सब पर बरसता गया है
दानी है वरदानी तू
भक्तों का भगवान है
सांवरा सलोना तू
प्यार का खिलौना तू
हर दिल का अरमान है
निर्बल का साथी हैं तू
दाता दयावान है।।
बांकी लटक पे बांकी मटक पे
आंखें अटक गई मैं क्या करूं
बांकी अदा पे होके फिदा ये
नियत भटक गई मैं क्या करूं
दोष क्या है मेरा है रूप ऐसा तेरा
जो एक झलक देखा दीवाना हो गया
मान लो हमारी ओ बांके बिहारी
मैं क्या तेरा आशिक जमाना हो गया
तन-मन-धन जानो जिगर
सब तुझ पे कुर्बान है
सांवरा सलोना तू
प्यार का खिलौना तू
हर दिल का अरमान है
निर्बल का साथी हैं तू
दाता दयावान है।।
निर्बल का साथी है तू
दाता दयावान है
सांवरा सलोना तू
प्यार का खिलौना तू
हर दिल का अरमान है
निर्बल का साथी हैं तू
दाता दयावान है।।
- कब से तेरी बाट निहारे कृष्ण कन्हैया नन्द दुलारे भजन कृष्ण भजन लिरिक्स
- पाया है पहली बार जिसने भी मोहन का प्यार भजन कृष्ण भजन लिरिक्स
- याद मुझको कन्हैया तेरी आई अखियों से नीर बरसे कृष्ण भजन लिरिक्स
- शुकर सांवरे तेरा शुकर सांवरे भजन कृष्ण भजन लिरिक्स
- मोहे थाम ले कन्हैया आजा भजन कृष्ण भजन लिरिक्स
- जब से दरबार तेरे प्रभु आ रहे भजन कृष्ण भजन लिरिक्स
- देखो म्हारो श्याम कैसो जँच रह्यो है भजन कृष्ण भजन लिरिक्स
- संसार दीवाना है राधा रमण का भजन कृष्ण भजन लिरिक्स
- ये सांवरा हारे का सहारा भजन कृष्ण भजन लिरिक्स
- खाटू का राजा दरश दिखाओ जी भजन कृष्ण भजन लिरिक्स
Pingback: काम कंट का जाया तू भक्तो का प्यारा है भजन कृष्ण भजन लिरिक्स - Fb-site.com