दुर्गा माँ भजन दुनिया से सहारा क्या लेना बस तेरा सहारा काफी है लिरिक्स
स्वर – सौरभ मधुकर।
तर्ज – दुनिया में देव हजारों है।
दुनिया से सहारा क्या लेना,
बस तेरा सहारा काफी है,
कुछ करने की क्या जरूरत है,
तेरा एक इशारा काफी है।।
धन दौलत का क्या करना है,
इन महलो का क्या करना है,
जिंदगानी चार दिनों की है,
चरणों में गुजारा काफी है,
दुनियाँ से सहारा क्या लेना,
बस तेरा सहारा काफी है।।
माना दुनिया रंगीन तेरी,
हर चीज बनाई है तुमने,
देखूं तो क्या क्या देखूं माँ,
बस तेरा नजारा काफी है,
दुनियाँ से सहारा क्या लेना,
बस तेरा सहारा काफी है।।
वैकुंठ नहीं और स्वर्ग नहीं,
मुझे मुक्ति का क्या करना है,
‘बनवारी’ भजन करूँ जीवन,
मिल जाए दोबारा काफी है,
दुनियाँ से सहारा क्या लेना,
बस तेरा सहारा काफी है।।
दुनिया से सहारा क्या लेना,
बस तेरा सहारा काफी है,
कुछ करने की क्या जरूरत है,
तेरा एक इशारा काफी है।।
- सिंह पे भवानी देखो चढ़ आई शेरावाली मैया मेरे घर आई लिरिक्स
- जब से तेरे दर पे आया तूने इतना प्यार लुटाया भजन लिरिक्स
- नैया चलाती हूँ मैं बिगड़ी बनाती हूँ माता भजन लिरिक्स
- तुम ना सुनोगी तो कौन सुनेगा माता भजन लिरिक्स