गुरुदेव भजन दिल में ना जाने सतगुरु क्या रंग भर दिया है भजन लिरिक्स
दिल में ना जाने सतगुरु,
क्या रंग भर दिया है,
छोड़ेंगे अब ना दर तेरा,
इकरार कर लिया है।।
जिस दिन से पी लिया है,
तेरे नाम का यह प्याला,
मुझको खबर नहीं है,
मेरा दिल किधर गया है,
छोड़ेंगे अब ना दर तेरा,
इकरार कर लिया है।।
तूने हाथ जिसका थामा,
बंदा बना प्रभु का,
हुई नज़र जिस पे तेरी,
समझो के तर गया है,
छोड़ेंगे अब ना दर तेरा,
इकरार कर लिया है।।
तेरी चरण धूलि जब से,
मस्तक को छू गयी है,
मेरी तकदीर बदल गयी है,
जीवन सवार गया है,
छोड़ेंगे अब ना दर तेरा,
इकरार कर लिया है।।
दिल में ना जाने सतगुरु,
क्या रंग भर दिया है,
छोड़ेंगे अब ना दर तेरा,
इकरार कर लिया है।।
- हो मेरे बाबा तेरी हो रही जय जय कार बालाजी भजन लिरिक्स
- ऐ मईया शेरो वाली हरियाणवी माता रानी भजन लिरिक्स
- मंदिर सुना बिन जोती बालाजी हरयाणवी भजन लिरिक्स
- मन्नै बेटा दे दे बालाजी हरयाणवी भजन लिरिक्स
- कर दी बालाजी महाराज ने मौज मेरी कर दी भजन लिरिक्स