गुरुदेव भजन तेरी हर मुश्किल आसान मिले जब गुरु से ज्ञान लिरिक्स
गायक –चंद्रमोहन मिश्र।
तेरी हर मुश्किल आसान,
मिले जब गुरु से ज्ञान,
तेरा गुरु ही है भगवान,
तू करके गुरु का ध्यान।।
फैला हुआ है इस धरती पर,
चारों ओर अँधेरा,
मोहमाया में डूब रहा क्यों,
करके मेरा मेरा,
तेरे चारों ओर तूफान,
तू करले गुरु का ध्यान,
तेंरी हर मुश्किल आसान,
तू करले गुरु का ध्यान।।
ये दुनिया काँटों का बगीचा,
तू है जिसका माली,
तेरे बाद कोई और आएगा,
करने को रखवाली,
तू है दो दिन का मेहमान,
तू करले गुरु का ध्यान,
तेंरी हर मुश्किल आसान,
तू करले गुरु का ध्यान।।
भोजन तो ईश्वर देता है,
भूखा नहीं सुलाता,
कैसे इस जग में रहना है,
गुरु ही राह दिखाता,
तू खुद को अब पहचान,
तू करले गुरु का ध्यान,
तेंरी हर मुश्किल आसान,
तू करले गुरु का ध्यान।।
तेरी हर मुश्किल आसान,
मिले जब गुरु से ज्ञान,
तेरा गुरु ही है भगवान,
तू करके गुरु का ध्यान।।
- तेरी नौका में जो बैठा वो पार हो गया गुरुदेव भजन
- गिनगिन कर तुझे स्वाँस मिली है भजन लिरिक्स
- बार बार आए जाए दुनिया मे प्राणी भजन लिरिक्स
- छोटा सा घर है गुरुवर मेरा भजन लिरिक्स
- बेड़ा तर जाए ये भव से यही अरदास करता हूँ