हनुमान भजन तेरा बालाजी सरकार बाजे डंका मेहंदीपुर में भजन लिरिक्स
तर्ज – होली खेल रहे नन्दलाल।
तेरा बालाजी सरकार,
बाजे डंका मेहंदीपुर में,
बाजे डंका मेहंदीपुर में,
तेरा नाम बड़ा कलयुग में,
तेंरा बालाजी सरकार,
बाजे डंका मेहंदीपुर में।।
कटे संकट तेरे द्वारे,
भव सागर से तू तारे,
तेरी गूंजे जय जयकार,
डंका बाजे मेहंदीपुर में,
तेंरा बालाजी सरकार,
बाजे डंका मेहंदीपुर में।।
तेरे नाम की लागे अर्जी,
ना चले किसी की मर्जी,
तेरी महिमा अपरम्पार,
डंका बाजे मेहंदीपुर में,
तेंरा बालाजी सरकार,
बाजे डंका मेहंदीपुर में।।
ये भुत बड़े बेदर्दी,
मेरी तबाह ज़िंदगी करदी,
कर दो बाबा बेड़ा पार,
डंका बाजे मेहंदीपुर में,
तेंरा बालाजी सरकार,
बाजे डंका मेहंदीपुर में।।
हे बाबा सोटे वाले,
बस तुम्ही मेरे रखवाले,
‘बैरागी’ पर कर उपकार,
डंका बाजे मेहंदीपुर में,
तेंरा बालाजी सरकार,
बाजे डंका मेहंदीपुर में।।
तेरा बालाजी सरकार,
बाजे डंका मेहंदीपुर में,
बाजे डंका मेहंदीपुर में,
तेरा नाम बड़ा कलयुग में,
तेंरा बालाजी सरकार,
बाजे डंका मेहंदीपुर में।।
- प्रभु राम की सेवा करना जिनका काम है भजन लिरिक्स
- ये है राम की धरती यहाँ पे रावण चले ना तेरी शक्ति लिरिक्स
- प्रभु राम की धुन में मस्त दीवाना नाचे हनुमाना लिरिक्स
- पवनपुत्र बाला है बजरंगी राम भक्त तुम हो मतवाले लिरिक्स
- श्री राम की मस्ती में हर पल रहने वाले भजन लिरिक्स