भजन जिसने साधे रघुवर के सारे काम है वो हनुमान है भजन लिरिक्स
Singer – Reshmi Sharma
तर्ज – जिसकी ऊँगली पे चलता।
जिसने साधे रघुवर के,
सारे काम है,
जिसकी हर साँस पे,
केवल राम का नाम,
जो राम दीवाना,
कहलाता सरेआम है,
जो राम दीवाना,
कहलाता सरेआम है,
वो हनुमान है,
वो हनुमान है।।
जो सात समुन्दर लांघे,
और पल में लंका जलाए,
जो अपने इस बल को भी,
बस राम कृपा बतलाए,
जिसके मन में ना,
कण भर भी अभिमान है,
वो हनुमान है,
वो हनुमान है।।
वो राम जो जग का दाता,
जिस राम से दुनिया सारी,
जिसने कितनो की नैया,
भव सागर पार उतारी,
उस राम पे भी जिस,
सेवक का अहसान है,
वो हनुमान है,
वो हनुमान है।।
जो जीत सके हरि मन को,
वो तीर नहीं तरकश में,
‘सोनू’ हनुमान सिखाते,
भगवन भगत के वश में,
जिसके सुमिरन से,
मिल जाते प्रभु राम है,
वो हनुमान है,
वो हनुमान है।।
जिसने साधे रघुवर के,
सारे काम है,
जिसकी हर साँस पे,
केवल राम का नाम,
जो राम दीवाना,
कहलाता सरेआम है,
जो राम दीवाना,
कहलाता सरेआम है,
वो हनुमान है,
वो हनुमान है।।
- बालाजी म्हारे आंगणिये पधारो भजन लिरिक्स
- नाम मेरा हनुमान हिंदी भजन लिरिक्स
- इनके मन में है राम बसे इनको तो किसी की खबर नहीं लिरिक्स
- बाज रहा डंका दुनिया में बजरंग बाला का भजन लिरिक्स
- ओ मंगलकारी चरणों में शत शत प्रणाम भजन लिरिक्स