जिंदगी तेरे नाम लिख दी है,
बंदगी तेरे नाम लिख दी है,
हर ख़ुशी तेरे नाम लिख दी है।।
जिंदगी ने जिंदगी की,
जिंदगी बर्बाद की,
जिंदगी ने जिंदगी को,
जिंदगी भर याद की,
ताजगी तेरे नाम लिख दी है,
बंदगी तेरे नाम लिख दी है,
हर ख़ुशी तेरे नाम लिख दी है।।
जिंदगी जिंदगी से पूछे,
क्या है तेरी जिंदगी,
जिंदगी जिंदगी से बोली,
क्या बताऊँ जिंदगी,
दोस्ती तेरे नाम लिख दी है,
आशिकी तेरे नाम लिख दी है,
हर ख़ुशी तेरे नाम लिख दी है।।
जिंदगी तेरे हवाले,
सुख से बीते जिंदगी,
जिंदगी जिंदगी से बिछड़े,
रो रो तड़पे जिंदगी,
रौशनी तेरे नाम लिख दी है,
ताजगी तेरे नाम लिख दी है,
हर ख़ुशी तेरे नाम लिख दी है।।
ओ मेरी जिंदगी के मालिक,
तुझको तेरी जिंदगी,
अपने ही चरणों में ले लो,
प्यारे मेरी जिंदगी,
दीवानगी तेरे नाम लिख दी है,
मस्तानगी तेरे नाम लिख दी है,
हर ख़ुशी तेरे नाम लिख दी है।।
जिंदगी तेरे नाम लिख दी है,
बंदगी तेरे नाम लिख दी है,
हर ख़ुशी तेरे नाम लिख दी है।।
- जावरा नगरी श्याम धणी को मंदिर बण्यो जोर को कृष्ण भजन लिरिक्स
- कृष्ण कन्हैया बंसी बजैया नंदलाला घनश्याम रे कृष्ण भजन लिरिक्स
- उड़ जा काला कागला सांवरियो आवे रे भजन कृष्ण भजन लिरिक्स
- चलो रे मन श्री वृन्दावन धाम रटेंगे राधे राधे नाम मिलेंगे कुञ्ज बिहारी
- जिस घडी मेरी ये जा निकले भजन कृष्ण भजन लिरिक्स
- नंदरानी कन्हयो जबर भयो रे मेरी मटकी उलट के पलट गयो रे
- हमारो माधव मदन मुरारी भजन कृष्ण भजन लिरिक्स
- तेरे से ना छिपे है हालात ये हमारे भजन कृष्ण भजन लिरिक्स