आरती संग्रह जय गुरुदेव दयानिधि दीनन हितकारी गुरुदेव आरती
जय गुरुदेव दयानिधि,
दीनन हितकारी,
स्वामी भक्तन हितकारी,
जय जय मोह विनाशक,
भव बंधन हारी,
ॐ जय जय जय गुरुदेव हरे।।
ब्रह्मा विष्णु सदा शिव,
गुरु मूरति धारी,
वेद पुराण बखानत,
गुरु महिमा भारी,
ॐ जय जय जय गुरुदेव हरे।।
जप तप तीरथ संयम,
दान बिबिध दीजै,
गुरु बिन ज्ञान न होवे,
कोटि जतन कीजै,
ॐ जय जय जय गुरुदेव हरे।।
माया मोह नदी जल,
जीव बहे सारे,
नाम जहाज बिठा कर,
गुरु पल में तारे,
ॐ जय जय जय गुरुदेव हरे।।
काम क्रोध मद मत्सर,
चोर बड़े भारे,
ज्ञान खड्ग दे कर में,
गुरु सब संहारे,
ॐ जय जय जय गुरुदेव हरे।।
नाना पंथ जगत में,
निज निज गुण गावे,
सबका सार बताकर,
गुरु मारग लावे,
ॐ जय जय जय गुरुदेव हरे।।
पाँच चोर के कारण,
नाम को बाण दियो,
प्रेम भक्ति से सादा,
भव जल पार कियो,
ॐ जय जय जय गुरुदेव हरे।।
गुरु चरणामृत निर्मल,
सब पातक हारी,
बचन सुनत तम नाशे,
सब संशय हारी,
ॐ जय जय जय गुरुदेव हरे।।
तन मन धन सब अर्पण,
गुरु चरणन कीजै,
ब्रह्मानंद परम पद,
मोक्ष गति लीजै,
ॐ जय जय जय गुरुदेव हरे।।
श्री सतगुरुदेव की आरती,
जो कोई नर गावै,
भव सागर से तरकर,
परम गति पावै,
ॐ जय जय जय गुरुदेव हरे।।
जय गुरुदेव दयानिधि,
दीनन हितकारी,
स्वामी भक्तन हितकारी,
जय जय मोह विनाशक,
भव बंधन हारी,
ॐ जय जय जय गुरुदेव हरे।।
- जय जय जनक सुनन्दिनी हरि वन्दिनी हे आरती लिरिक्स
- महिषासुरमर्दिनी स्तोत्रम अयि गिरिनन्दिनि हिंदी लिरिक्स
- सिया रघुवर जी की आरती शुभ आरती कीजे लिरिक्स
- रिमझिम उतारू थारी आरती रामदेवजी आरती लिरिक्स
- आरती युगलकिशोर की कीजे तन मन भी न्योछावर कीजे