दुर्गा माँ भजन जब तक हो दादी जीवन मेरा छूटे कभी ना ये ढाढण तेरा…
Singer – Mulchand Bajaj
तर्ज – झिलमिल सितारों का।
जब तक हो दादी जीवन मेरा,
छूटे कभी ना ये ढाढण तेरा,
तेरी सेवा में है अर्पण,
तन मन मेरा,
जबतक हों दादी जीवन मेरा,
छूटे कभी ना ये ढाढण तेरा।।
इतनी किरपा करना,
हरदम इस लायक रहूं मैं,
जब दिल चाहे मेरा तेरे,
ढाढण धाम में आऊं मैं,
जी भर करूँ मैं दर्शन तेरा,
छूटे कभी ना ये ढाढण तेरा,
जबतक हों दादी जीवन मेरा,
छूटे कभी ना ये ढाढण तेरा।।
मावस की मावस को तेरी,
घर में ज्योत जलाऊं मैं,
और पुरे परिवार के संग में,
तेरी धोक लगाऊं मैं,
भर दे तू खुशियों से आँगन मेरा,
छूटे कभी ना ये ढाढण तेरा,
जबतक हों दादी जीवन मेरा,
छूटे कभी ना ये ढाढण तेरा।।
अपने सुख दुःख सारे केवल,
तुम को ही बतलाऊं मैं,
तीज त्यौहार सभी मेरे,
तेरे साथ मनाऊं मैं,
छोडू कभी ना दामन तेरा,
छूटे कभी ना ये ढाढण तेरा,
जबतक हों दादी जीवन मेरा,
छूटे कभी ना ये ढाढण तेरा।।
तेरी सेवा में ही मेरी,
सारी उमर कट जाए,
भूल ना जाऊं तुमको ऐसा,
पल जीवन में ना आए,
‘सोनू’ वो पल हो अंतिम मेरा,
छूटे कभी ना ये ढाढण तेरा,
जबतक हों दादी जीवन मेरा,
छूटे कभी ना ये ढाढण तेरा।।
जब तक हो दादी जीवन मेरा,
छूटे कभी ना ये ढाढण तेरा,
तेरी सेवा में है अर्पण,
तन मन मेरा,
जबतक हों दादी जीवन मेरा,
छूटे कभी ना ये ढाढण तेरा।।
- म्हारे घर में सेठानी को आज मंगलपाठ है भजन लिरिक्स
- मैं झोली पसारे माँ तेरे दर पे आया हूँ भजन लिरिक्स
- कुलदेवी की पूजा जो करता है दिन रात भजन लिरिक्स
- मैया थारो रूप मन भायो जियो हरषायो भजन लिरिक्स