साईं बाबा भजन चलो चलो साईं के दरबार में जी चलो शिर्डी एक बार
चलो चलो साईं के दरबार में जी,
चलो शिर्डी एक बार,
चलो शिर्डी एक बार,
दर्शन कर लो जी शिर्डी साईनाथ का,
दर्शन कर लो जी शिर्डी साईनाथ का।।
बेला चमेली और गुलाब से,
महके साईं दरबार,
कैसे बखान करूँ,
शिर्डी साईनाथ का,
दर्शन कर लो जी शिर्डी साईनाथ का।।
सोने के सिंहासन पर बैठे,
मेरे प्यारे साईनाथ,
सिर मेरे रहे हाथ,
सदा साईनाथ का,
दर्शन कर लो जी शिर्डी साईनाथ का।।
शिव का ही है एक रूप,
मेरे प्यारे बाबा साईनाथ,
चारो दिशा में बने धाम,
मेरे प्यारे साई का,
दर्शन कर लो जी शिर्डी साईनाथ का।।
ले ले तू भी आधार,
हो जाए बेड़ा तेरा पार,
‘रामलाल सोनी’ करे,
भजन साईनाथ का,
दर्शन कर लो जी शिर्डी साईनाथ का।।
चलो चलो साईं के दरबार में जी,
चलो शिर्डी एक बार,
चलो शिर्डी एक बार,
दर्शन कर लो जी शिर्डी साईनाथ का,
दर्शन कर लो जी शिर्डी साईनाथ का।।
- तेरी पनाह में आया मुझे पनाह तो दे भजन लिरिक्स
- ॐ जय साईं नाथ जय साईं नाथ आदि ना अंत तुम्हारा लिरिक्स
- आज की रात तेरे नाम का गुणगान करे हमसर हयात भजन लिरिक्स
- चरणों में अपने रहने दे मुझको भजन लिरिक्स
- थोड़ा ध्यान लगा साई दौड़े दौड़े आएंगे भजन लिरिक्स