चटक मटक चटकीली चाल,
और ये घुंघर वाला बाल,
तिरछा मोर मुकट सिर पे,
और ये गल बैजंती माल,
तेरी सांवरी सुरतिया,
पे दिल गई हार,
तेरी सांवरी सुरतिया,
पे दिल गई हार।।
नटखट नटवर नन्द दुलारे,
तुम भक्तो के प्राण आधारे,
चंचल चितवन चीर चुरइयाँ,
सबकी नैया पार लगइयाँ,
तेरी सांवरी सुरतिया,
पे दिल गई हार,
तेरी सांवरी सुरतिया,
पे दिल गई हार।।
केसरिया बागा तन सोहे,
बांकी अदा मेरा मन मोहे,
कैसी मंत्र मोहनी डाली,
मैं सुध भूल भई मतवारी,
तेरी सांवरी सुरतिया,
पे दिल गई हार,
तेरी सांवरी सुरतिया,
पे दिल गई हार।।
पल पल करू वंदना तेरी,
पूरी करो कामना मेरी,
छवि धाम रूप रस खानी,
प्रीत की रीत निभानी जानी,
तेरी सांवरी सुरतिया,
पे दिल गई हार,
तेरी सांवरी सुरतिया,
पे दिल गई हार।।
चटक मटक चटकीली चाल,
और ये घुंघर वाला बाल,
तिरछा मोर मुकट सिर पे,
और ये गल बैजंती माल,
तेरी सांवरी सुरतिया,
पे दिल गई हार,
तेरी सांवरी सुरतिया,
पे दिल गई हार।।
- कृष्ण जन्माष्टमी भजन हिंदी में लिखी हुई Krishna Bhagwan
- श्याम दिया ही खाते हम खाटु श्याम भजन कृष्ण भजन लिरिक्स
- मेरे मुरली मनोहर पिया चुरा दिल मेरा लिया कृष्ण भजन लिरिक्स
- जाके सिर पर हाथ म्हारे श्याम धणी को होवे हैं भजन कृष्ण भजन लिरिक्स
- यशोमती नन्दन बृजबर नागर भजन कृष्ण भजन लिरिक्स
- जिंदगी की राहों में तू श्याम धुन गाये जा कृष्ण भजन लिरिक्स
- ताकते रहते तुझको सांझ सवेरे भजन कृष्ण भजन लिरिक्स
- मेरी बिगड़ी बनाने वाला एक तू है भजन कृष्ण भजन लिरिक्स
- हर दिन हर पल मन सांवरिया श्री श्याम श्याम ही कहता है
- सांवरिया ऐसा डाल गुलाल मैं रंग जाऊं तेरे रंग में कृष्ण भजन लिरिक्स