गुरुदेव भजन कुछ लेना ना देना मगन रहना भजन लिरिक्स
स्वर – दिलीप जी गवैया।
कुछ लेना ना देना मगन रहना,
दोहा – राम नाम की झोपड़ी,
और पापी के दस गाँव,
आग लगे उस गाँव को,
जहाँ नहीं राम को नाम।
राम नाम रटते रहो,
जब लग घट में प्राण,
कभी तो दीनदयाल के,
भनक पड़ेगी कान।
कुछ लेना ना देना मगन रहना,
पाँच तत्व का बना रे पिंजरा,
पाँच तत्व का बना रे पिंजरा,
जा में बोले मेरी मैना,
कूछ लेना ना देना मगन रहना।।
तेरा साईं तेरे अंदर,
तेरा साईं तेरे अंदर,
अब तो देख सखी खोल नैना,
कूछ लेना ना देना मगन रहना।।
गहरी नदियाँ नाव पुरानी,
गहरी नदियाँ नाव पुरानी,
केवटिया से मिले रहना,
कूछ लेना ना देना मगन रहना।।
कहत कबीर सुनो भई साधो,
कहत कबीर सुनो भई साधो,
गुरु चरण में लिपट रहना,
कूछ लेना ना देना मगन रहना।।
कुछ लेना ना देना मगन रहना,
पाँच तत्व का बना रे पिंजरा,
पाँच तत्व का बना रे पिंजरा,
जा में बोले मेरी मैना,
कूछ लेना ना देना मगन रहना।।
- मेरे सतगुरु तेरा शुक्रिया तूने जीवन में सबकुछ दिया लिरिक्स
- गुरुदेव किरपा अगर हो तुम्हारी भजन लिरिक्स
- शरण में आ गुरुजन की गुरुदेव भजन लिरिक्स
- कोई भाव से मेरे सतगुरु को सजा दे भाग्य जग जाएगा लिरिक्स
- मेनू अपना बनाया तेरी मेहरबानियाँ भजन लिरिक्स
- चरणों में गुरुवर के प्रणाम करता हूँ भजन लिरिक्स