कितनो का माझी है ये,
कितनो के जीने का सहारा,
खाटू का श्याम हमारा,
भक्तो खाटू का श्याम हमारा।।
कलयुग में अवतार लिया है,
माँ के वचन को पूरा किया है,
हारे हुए को सहारा दिया है,
डूबी है नैया जो किनारा दिया है,
कितने के संकट काटे,
कितनो का बना है गुजारा,
खाटू का श्याम हमारा,
भक्तो खाटू का श्याम हमारा।।
देव हजारों देखें तुमसा ना देखा,
तेरे हाथों में बाबा सबका है लेखा,
बुरी से बुरी चाहे जिसकी तक़दीर हो,
पल में बदलता तू भाग्य रेखा,
कितनो का खेवनहारा,
कितनो का है रखवारा,
खाटू का श्याम हमारा,
भक्तो खाटू का श्याम हमारा।।
अपने भक्तों के आंसू देख ना पाता,
भक्तो के खातिर कुछ भी कर जाता,
कितनो का तू है बाबा भाग्य विधाता,
श्याम से तेरा जन्मो का है नाता,
कितनो की लाज बचाई,
कितनो को हाथों से तारा,
खाटू का श्याम हमारा,
भक्तो खाटू का श्याम हमारा।।
कितनो का माझी है ये,
कितनो के जीने का सहारा,
खाटू का श्याम हमारा,
भक्तो खाटू का श्याम हमारा।।
More bhajans Songs Lyrics IN HINDI
- मनमोहनी है छवि ये तुम्हारी भजन कृष्ण भजन लिरिक्स
- तेरी इन मतवारी आँखों में डले काजल के डोरे अरे घनश्याम
- जादू भरी है बनवारी श्याम मुरली तुम्हारी भजन कृष्ण भजन लिरिक्स
- पालने में खेले मेरो छोटो सो कन्हैया भजन कृष्ण भजन लिरिक्स
- मावस ने म्हारा श्याम धणी मल मल कर नहावे रे भजन कृष्ण भजन लिरिक्स
- खाटू वाले तुम्हारी गली में लोग डेरा लगाए हुए है कृष्ण भजन लिरिक्स