शिवजी भजन करूं वंदना करूं मैं महाकाल की भजन लिरिक्स
करूं वंदना करूं मैं महाकाल की,
मेरे उज्जैन के राजा महाकाल की।।
शिव की पूजा करूँ ध्यान शिव का धरूँ,
शिव के चरणों में जीवन ये अर्पण करूं,
बनू जोगन बनू मैं महाकाल की,
मेरे उज्जैन के राजा महाकाल की।।
मेरे जीवन के दाता महाकाल है,
सारे जग के विधाता महाकाल है,
सारी सृष्टि रची है महाकाल की,
मेरे उज्जैन के राजा महाकाल की।।
ज्ञान भक्ति का वरदान भर दो प्रभु,
अपने भक्तों का कल्याण कर दो प्रभु,
पूजा भक्ति करू मैं महाकाल की,
मेरे उज्जैन के राजा महाकाल की।।
करूं वंदना करूं मैं महाकाल की,
मेरे उज्जैन के राजा महाकाल की।।
- गणपत को मनाते हैं पहले भजन लिरिक्स
- जय जय जय गणपति देवा किर्तन में आना मेरे
- जय जय गणपति गौरी नंदन हम आए शरण तिहारी प्रभु लिरिक्स
- तेरी वंदना करे हम गणेश गजरूप तेरा प्यारा लगे लिरिक्स