शिवजी भजन ओ भोले नाथ जी तेरा द्वार बड़ा चंगा भजन लिरिक्स
ओ भोले नाथ जी,
तेरा द्वार बड़ा चंगा,
ओ महादेव जी,
तेरा द्वार बड़ा चंगा,
सिर पर सोहे भोले,
सदा मात गंगा,
ओ भोलें नाथ जी,
तेरा द्वार बड़ा चंगा।।
कैलाशो के वासी,
महादेव त्रिपुरारी,
डम डम डमरू बोले,
नंदी की सवारी,
चिलम लगाओ भोला,
पियो सदा भंगा,
ओ भोलें नाथ जी,
तेरा द्वार बड़ा चंगा।।
द्वार तेरे जो भी आया,
खाली ना जावे,
सारा ब्रम्हांड तेरे,
आगे सर झुकावे,
मस्त मलंगा भोला,
भस्मी लगावत अंगा,
ओ भोलें नाथ जी,
तेरा द्वार बड़ा चंगा।।
भोले के भक्त होते,
सबसे निराले,
जय महाकाल भोले,
डमरूवा वाले,
‘लहरु’ ये गाता शंकर,
तेरे सदा रंग में रंगा,
ओ भोलें नाथ जी,
तेरा द्वार बड़ा चंगा।।
ओ भोले नाथ जी,
तेरा द्वार बड़ा चंगा,
ओ महादेव जी,
तेरा द्वार बड़ा चंगा,
सिर पर सोहे भोले,
सदा मात गंगा,
ओ भोलें नाथ जी,
तेरा द्वार बड़ा चंगा।।
- बेगा सा पधारो जी सभा में म्हारे आओ गणराज भजन लिरिक्स
- जय गणपति वंदना गणेश जी भजन लिरिक्स
- हे जगवंदन गौरी नंदन भजन लिरिक्स
- लोरी सुनाए गौरा मैया झूला झूले गजानंद भजन लिरिक्स
- करूँ वंदन हे शिव नंदन तेरे चरणों की धूल है चन्दन लिरिक्स