ऐसी बंसी बजाई श्याम ने,
मेरी सुध बिसराई श्याम ने,
नी मै हुई दीवानी,
नी मै हुई मस्तानी,
ऐसी बंसी बजाई श्याम ने,
मेरी सुध बिसराई श्याम ने।।
मुरली की धुन जब पड़ी कानन में,
नींद ना आई श्याम मेरे नैनन में,
मेरी निंदिया उड़ाई श्याम ने,
मेरी सुध बिसराई श्याम ने,
नी मै हुई दीवानी,
नी मै हुई मस्तानी,
ऐसी बंसी बजाई श्याम ने,
मेरी सुध बिसराई श्याम ने।।
मुरली की धुन सुन जिया लहराए,
उठे उमंग रहा नहीं जाये,
ऐसी मस्ती चढ़ाई श्याम ने,
मेरी सुध बिसराई श्याम ने,
नी मै हुई दीवानी,
नी मै हुई मस्तानी,
ऐसी मुरली बजाई श्याम ने,
मेरी सुध बिसराई श्याम ने।।
यमुना किनारे श्याम बंसी बजाये,
एक एक सखी को नाच नचावे,
ऐसी रास रचाई श्याम ने,
मेरी सुध बिसराई श्याम ने,
नी मै हुई दीवानी,
नी मै हुई मस्तानी,
ऐसी मुरली बजाई श्याम ने,
मेरी सुध बिसराई श्याम ने।।
मुरली की धुन सुन ऐसी मै हो गई,
दुनिया को छोड़ा श्याम तेरी मै हो गई,
ऐसी लगन लगाई श्याम ने,
मेरी सुध बिसराई श्याम ने,
नी मै हुई दीवानी,
नी मै हुई मस्तानी,
ऐसी मुरली बजाई श्याम ने,
मेरी सुध बिसराई श्याम ने।।
ऐसी बंसी बजाई श्याम ने,
मेरी सुध बिसराई श्याम ने,
नी मै हुई दीवानी,
नी मै हुई मस्तानी,
ऐसी बंसी बजाई श्याम ने,
मेरी सुध बिसराई श्याम ने।।
More bhajans Songs Lyrics IN HINDI
- मैं तुमको श्याम बुलाऊँ सादर घर में पधराऊँ भजन कृष्ण भजन लिरिक्स
- ये तो प्रेम की बात है उधो भजन कृष्ण भजन लिरिक्स
- तेरी माया का ना पाया कोई पार की लीला तेरी तेरी तु ही जाने
- घनश्याम तेरी बंसी पागल कर जाती है हिंदी भजन कृष्ण भजन लिरिक्स
- जब जब तेरी चौखट पे कोई नीर बहाता है कृष्ण भजन लिरिक्स
- म्हारे श्याम धनि री भोत मन में आवे म्हारा साथीड़ा कृष्ण भजन लिरिक्स
- अरे हट जा ताऊ पाछे ने म्हाने परिक्रमा लावण दे कृष्ण भजन लिरिक्स
- लेलो बिहारी नंदलाला दहिया मेरो लेलो कृष्ण भजन लिरिक्स
- श्याम मेरो खाटू वालो श्याम मेरो लीले वालो कृष्ण भजन लिरिक्स
- आजा आजा मेरे श्याम प्यारे कृष्ण भजन कृष्ण भजन लिरिक्स
- रसिलो फागण आयो रे कृष्ण भजन लिरिक्स Holi special songs