भजन आज अवध संग देश में गूंजे जय श्री राम का नारा भजन…
Singer – Vicky Kabi
तर्ज – आओ बसाये मन मंदिर में।
सरयू तट पर दीप जले है,
जगमग करे किनारा,
आज अवध संग देश में गूंजे,
जय श्री राम का नारा,
सरयू तट पर दिप जले है।।
हर एक घर में खुशियां छाई,
राम प्रभु मेरे आएँगे,
दूर हुआ अँधियारा हम,
खुशियों के दीप जलाएंगे,
सज रहे है घर और आँगन,
गलियों संग चौबारा,
आज अवध संग देश में गूँजे,
जय श्री राम का नारा,
सरयू तट पर दिप जले है।।
निषाद शबरी आए है,
केवट नैया खिवाये है,
हनुमत सुग्रीव अंगद भी,
विभीषण को संग लाए है,
यज्ञ हो रहा आज अवध में,
पावन बड़ा नज़ारा,
आज अवध संग देश में गूँजे,
जय श्री राम का नारा,
सरयू तट पर दिप जले है।।
गुरु वशिष्ठ सुमंत सभी है,
कर रहे देखो तैयारी,
हनुमत को सीता मैया ने,
दी है ये जिम्मेदारी,
नील गगन से देवो की,
पुष्पों की बौछार,
आज अवध संग देश में गूँजे,
जय श्री राम का नारा,
सरयू तट पर दिप जले है।।
सरयू तट पर दीप जले है,
जगमग करे किनारा,
आज अवध संग देश में गूंजे,
जय श्री राम का नारा,
सरयू तट पर दिप जले है।।
- बोल सुवा राम राम मीठी मीठी वाणी रे भजन लिरिक्स
- सुनो जी हम भगवा वाले है श्री राम भजन लिरिक्स
- पाप बढ़ गया है कुछ तो काम कीजिये भजन लिरिक्स
- मुझे अपनी शरण में ले लो राम भजन लिरिक्स